Home छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में 5 दिनों से बिजली गुल, मरीज और स्टाफ परेशान

स्वास्थ्य केंद्र में 5 दिनों से बिजली गुल, मरीज और स्टाफ परेशान

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल :  बंगाली कैंप स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पिछले पांच दिनों से बिजली नहीं है। मंगलवार को मौके का मुआयना करने पर पता चला कि इलाज तो जारी है, लेकिन अंधेरे और उमस भरे माहौल में मरीजों व स्टाफ दोनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।स्वास्थ्य केंद्र में रोजाना सैकड़ों लोग इलाज के लिए पहुंचते हैं। बिजली न होने से जांच, प्रसव और अन्य रोजमर्रा के कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। कोल्ड चेन में रखी जीवनरक्षक वैक्सीन और दवाइयों के खराब होने का खतरा भी बना हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विभाग ने मार्च माह से बिजली बिल का भुगतान नहीं किया है। बकाया राशि बढ़कर 66 हजार रुपये हो गई है, जिसके कारण सितंबर में बिजली काट दी गई है। स्थानीय लोगों ने शिकायत की है कि बिजली न होने से स्वास्थ्य सेवाएं गंभीर रूप से प्रभावित हो रही हैं।बता दे यह जरूरी है कि संबंधित विभाग शीघ्र बिजली बिल का भुगतान कर बिजली बहाल कराए, ताकि मरीजों को बेहतर इलाज मिल सके और जीवनरक्षक दवाइयों-वैक्सीनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here