संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का लिया संकल्प।
राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- मलेवांचल मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष देवेश ठाकुर ने कार्यकर्ताओं के साथ गरियाबंद स्थित भाजपा जिला कार्यालय पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने संगठन द्वारा सौंपी गई नई जिम्मेदारी के लिए प्रदेश एवं जिला नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा है, उस पर पूरी निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष देवेश ठाकुर ने कहा कि मलेवांचल क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य और ग्रामीण परिवेश वाला क्षेत्र है, जहां संगठन की पहुंच को और मजबूत करने के साथ केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में संचालित योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रभावी अभियान चलाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत उसके बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं। इसलिए प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं से निरंतर संवाद, संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने तथा नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और सहयोग से मंडल में भाजपा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाया जाएगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल चंद्राकर ने देवेश ठाकुर को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठन में दायित्व कार्यकर्ता की मेहनत और समर्पण का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष सभी कार्यकर्ताओं को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने तथा केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भी एकजुट होकर संगठनात्मक गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी बनाने का आह्वान किया।
इस दौरान भाजपा मंत्री सुरेन्द्र सोनटेके, पारस ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता फिरतु राम कंवर, लालसिंह दीवान, दाल चंद ध्रुव, रितेश यादव, दीपेश दीवान, थानसिंह कंवर, प्रहलाद ठाकुर, मंडल महामंत्री ईश्वर वर्मा, गेंदलाल दीवान, नारायण ठाकुर, झवल अग्रवाल, कृष्णा गुप्ता, दयाराम नागेश, जगदीश यादव, संतराम ठाकुर, लोकराम ध्रुव, विष्णु साहू, मोहन यादव, हीरा प्रजापति, अशोक राजपूत, नरपाल टेकाम, तुलेश्वर कपिल, मोती दीवान, जाकिर हुसैन, उमेश कंवर, कार्तिक नागेश, लखन सिंग, भागी राजपूत, खेदु राम यादव, देवेंद्र साहू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।




