Home छत्तीसगढ़ बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव में दो पैनल आमने-सामने, पार्किंग और भारा...

बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन चुनाव में दो पैनल आमने-सामने, पार्किंग और भारा पर्ची बना बड़ा मुद्दा

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : बैलाडीला ट्रक ओनर्स एसोसिएशन (बीटीओए) का वार्षिक चुनाव शुरू हो चुका है। मतदान में अब महज कुछ दिन बचे हैं। 20 तारीख रविवार को वोटिंग होगा और उसी दिन शाम-रात तक परिणाम भी आने की संभावना है।इस बार दो पैनल आमने-सामने हैं। एक पैनल में उमेश गौतम और मृणाल राय ‘छोटू’ हैं, दूसरे में मनोज सिंह और तरुण प्रकाश राम। दोनों तरफ से डोर-टू-डोर प्रचार जोरों पर है और माहौल में खासा उत्साह दिख रहा है।

सदस्यों के बीच इस बार उमेश गौतम वाले पैनल के प्रति भरोसा ज्यादा दिख रहा है, हालांकि मनोज सिंह वाले पैनल की तैयारी भी कमजोर नहीं कही जा रही। अब देखना यह होगा कि सदस्य अंत में किस पैनल को चुनते हैं।चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा ट्रक पार्किंग और भारा पर्ची बना हुआ है। पर्ची समय पर न मिलने से ट्रक मालिकों को किस्त चुकाने और काम चलाने में दिक्कत होती है। पार्किंग की स्थायी व्यवस्था अब तक उपलब्ध नहीं हो सकी है। सदस्यों का आरोप है कि चुनाव से पहले अधिकारी बड़े दावे करते हैं कि पार्किंग बन जाएगी और भारा पर्ची तुरंत दिलवाई जाएगी, लेकिन बाद में काम नहीं होता।

हाल ही में किरंदुल पुलिस ने करीब 116 वाहन मालिकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। इससे पुरानी कमेटी के प्रति नाराजगी और बढ़ी है। अब सवाल यह है कि चालान के बाद भी सदस्य पुरानी कमेटी यानी मनोज सिंह वाले पक्ष पर भरोसा करेंगे या उमेश गौतम और मृणाल राय ‘छोटू’ वाले पैनल को मौका देंगे। आने वाले दिन ही इसका फैसला बताएंगे।.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here