Home छत्तीसगढ़ भगवान विश्वकर्मा जयंती पर नगर पंचायत खरोरा में पूजा-अर्चना

भगवान विश्वकर्मा जयंती पर नगर पंचायत खरोरा में पूजा-अर्चना

0

खरोरा : भगवान विश्वकर्मा जी की पावन जयंती के अवसर पर आज नगर पंचायत खरोरा में विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर नगर पंचायत परिसर में भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की गई।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से उपाध्यक्ष सुमीत सेन , मुख्य नगर पालिका अधिकारी ओमप्रकाश सिंह, पार्षद राकेश देवांगन , इंजीनियर राकेश सोनी ,नगर पंचायत के कर्मचारी नरेश देवांगन , कृष्ण भट्ट, सरजू वर्मा , गोलू पारधी , रियाज ख़ान , लखन यादव , यशवंत वर्मा , उपस्थित लोगों ने भगवान विश्वकर्मा जी का पूजन एवं आरती कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।सुमीत सेन ने कहा विश्वकर्मा जयंती पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा को निर्माण, शिल्प, कला एवं वास्तुकला का देवता माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here