Home छत्तीसगढ़ श्री गणेश झांकी उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, रायपुर एसपी ने किया...

श्री गणेश झांकी उत्सव को लेकर प्रशासन अलर्ट, रायपुर एसपी ने किया पैदल निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के दिए निर्देश

0

खरोरा : खरोरा नगर में 26 सितंबर को आयोजित होने वाले गणेश झांकी की तैयारियों को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में रायपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास सिन्हा ने खरोरा पहुंचकर आयोजन से जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सीएसपी श्री विरेंद्र चतुर्वेदी, थाना प्रभारी श्री विद्या भूषण भारद्वाज तथा आयोजक समिति युवा विचार संस्थान के अध्यक्ष तोरण ठाकुर, विकास ठाकुर, आयुष वर्मा, कुंदन वर्मा, संजय भट्ट, तामेश्वर मरकाम, गणेश देवांगन आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने तिल्दा रोड, रायपुर रोड एवं बलौदाबाजार रोड से नगर के हृदय स्थल पंडित दीनदयाल उपाध्याय चौक पहुँचने वाली झांकी मार्ग एवं विसर्जन स्थल ताला तालाब तक पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने झांकी मार्ग में अवस्थित रखे भवन निर्माण सामग्रियों, यातायात में बाधा बनने वाले वाहनों तथा पेड़ों की छंटाई एवं सफाई तत्काल कराने का निर्देश दिए। साथ ही पूरे मार्ग में बेहतर प्रकाश व्यवस्था, सुगम यातायात पर विशेष जोर दिया।

बैठक के दौरान आयोजक समिति युवा विचार संस्थान के पदाधिकारियों के साथ सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग व्यवस्था एवं विसर्जन कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आयोजन के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सुरक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। विसर्जन स्थल ताला तालाब का निरीक्षण करते हुए लोगों की सुरक्षा को ध्यान रखकर एमडीआरएफ की टीम तैनाती सहित अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था, बैरिकेडिंग एवं आपातकालीन सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही झांकी मार्ग एवं प्रमुख स्थलों पर बढ़ी संख्या में पुलिस जवानों तथा वॉलेंटियर की तैनाती का निर्देश दिए।

नशाख़ोर आपराधिक क़िस्म के लोगों पर पुलिस की नज़र, जल्द होगी इनकी धरपकड़।

इस दौरान एसपी श्रीमती सिन्हा ने खरोरा पुलिस को के पुर्व नशाख़ोर, हुड़दंग एवं आपराधिक गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखने तथा असामाजिक एवं आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरुद सघन जाँच एवं धरपकड़ चलाने के निर्देश दिए। ताकि आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं अनुशासित वातावरण में संपन्न हो सके। ग़ौरतलब है कि कि खरोरा का श्री गणेश झांकी कार्यक्रम अपनी भव्यता, अनुशासन और सांस्कृतिक गरिमा के लिए प्रदेशभर में अलग पहचान रखता है। हर वर्ष हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाले इस आयोजन को लेकर इस बार भी प्रशासन, पुलिस विभाग एवं आयोजक समिति द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here