सक्ती : ग्राम पंचायत केरीबंधा के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा 8 वीं की बालिका शोभा कुमारी गोंड़ ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जगदलपुर (बस्तर) में अपने फर्राटेदार प्रदर्शन से सबको हत्प्रभ करते हुए सक्ती जिले को गौरवान्वित किया है।उन्होंने 100 मीटर की दौड़ में गोल्ड मेडल व 200 मीटर की दौड़ में सिल्वर मेडल प्राप्त कर सक्ती जिले में इतिहास रच दिया है।प्रधानपाठक नरेन्द्र वैष्णव ने शोभा की अविश्वसनीय प्रतिभा को तलाशते हुए तराशने का कार्य किया और शिक्षक कार्तिकेश्वर जायसवाल के साथ उसे एक सफल एथलीट की पहचान दिलाई। शिक्षक दीपिका सिंह सिंदार ने भी उसे प्रोत्साहित किया है। विद्यालय परिवार के सभी शिक्षकों ने शोभा की शानदार सफलता पर गर्व भरे स्वर से बधाई प्रेषित किया है।




