Home देश 5.60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

5.60 किलो गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त

0

कोतवाली अनूपपुर पुलिस की कार्रवाई, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

अनूपपुर :  जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कथित गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 5.60 किलोग्राम गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत 50,600 रुपये है, तथा गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, जिसकी कीमत करीब 80 हजार रुपये बताई गई है, जब्त की है।

पुलिस के अनुसार 19 सितंबर 2026 को कोतवाली अनूपपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि राजेन्द्रग्राम-किरर की ओर से दो व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 65 जेडए 9670 से अनूपपुर की ओर आ रहे हैं और उनके पास बैग में गांजा रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम ने राजेन्द्रग्राम-अनूपपुर मार्ग स्थित कोयलारी तिराहा में नाकाबंदी की।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार दिनेश कुमार बंजारा पिता लल्ला बंजारा, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम नौगवां थाना राजेन्द्रग्राम तथा सुनील उर्फ मन्जू यादव पिता सुरेश यादव, उम्र 32 वर्ष, निवासी पंचवटी मोहल्ला बुहार थाना बुहार को पकड़ा।

तलाशी के दौरान मोटरसाइकिल पर रखे हल्के हरे रंग के पिट्ठू बैग से पांच पैकेटों में कुल 5.60 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने गांजा एवं परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मामले में थाना कोतवाली अनूपपुर में अपराध क्रमांक 517/2026, धारा 8/20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में कार्रवाई

पूरी कार्रवाई थाना प्रभारी निरीक्षक संजय अशोक एक्का के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सउनि कोमल अरजरिया, प्रधान आरक्षक शेख रशीद, शिवशंकर प्रजापति, महेन्द्र राठौर, खेमराज माकों, आरक्षक अमित यादव सहित साइबर सेल के प्रधान आरक्षक राजेन्द्र अहिरवार एवं प्रधान आरक्षक पंकज मिश्रा की भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक विक्रांत मुराब के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी अनूपपुर नवीन तिवारी के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here