एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा : पुलिस ने फर्जी निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनाकर CISF में भर्ती होने वाले आरोपी सत्यम दीक्षित (निवासी रायबरेली, उत्तर प्रदेश) को देवली (राजस्थान) से गिरफ्तार किया है।आरोपी ने दंतेवाड़ा जिले के फर्जी दस्तावेज CISF भर्ती प्रक्रिया में इस्तेमाल किए थे और देवली में तैनात था। राजस्व अधिकारियों से सत्यापन पर दस्तावेज फर्जी पाए गए। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
अन्य संलिप्त लोगों की भी जांच जारी है। पुलिस ने अपील की है कि सरकारी नौकरी या लाभ के लिए फर्जी दस्तावेज न बनाएं।




