Home छत्तीसगढ़ डॉ. अंकिता बंसल गोयल को मिला ‘अग्र धन्वंतरी सम्मान’, चिकित्सा सेवा के...

डॉ. अंकिता बंसल गोयल को मिला ‘अग्र धन्वंतरी सम्मान’, चिकित्सा सेवा के लिए किया गया सम्मानित

0

सक्ती :  चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवा-समर्पण के लिए अंबिकापुर के प्रतिष्ठित संकल्प हॉस्पिटल की चिकित्सक डॉ. अंकिता बंसल गोयल को छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन द्वारा ‘अग्र धन्वंतरी सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान 20 सितंबर 2026 को अंबिकापुर के होटल ग्रैंड वसंत में आयोजित अलंकरण समारोह के दौरान प्रदान किया गया।समारोह में छत्तीसगढ़ की दिग्गज हस्तियों के हाथों डॉ. अंकिता बंसल गोयल को यह सम्मान मिला। उन्हें 11 हजार रुपये की सम्मान राशि, शॉल, श्रीफल एवं मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कहा कि चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. अंकिता बंसल गोयल द्वारा किए जा रहे कार्य अग्रवाल समाज के लिए गौरव का विषय हैं। उन्होंने कहा कि समाज की ओर से चिकित्सकीय सेवाओं के लिए सम्मानित किया जाना सेवा और समर्पण को प्रोत्साहित करने वाला कदम है।

सम्मान पर डॉ. अंकिता बंसल गोयल ने कहा कि समाज द्वारा प्रदेश के इस बड़े मंच पर उन्हें दिया गया सम्मान उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने सम्मान के लिए समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आने वाले समय में भी वह समाज के लोगों तथा गरीब और जरूरतमंद मरीजों के लिए चिकित्सा सेवा जारी रखेंगी।छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के मार्गदर्शन में अग्रवाल सभा अंबिकापुर एवं सरगुजा संभागीय अग्रवाल महासभा के आतिथ्य में आयोजित किया गया। समारोह का उद्घाटन छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की गरिमामय उपस्थिति में हुआ। 20 सितंबर 2026 को आयोजित अलंकरण समारोह में छत्तीसगढ़ की विभिन्न क्षेत्रों की दिग्गज हस्तियों के साथ अंबिकापुर अग्रवाल समाज के प्रमुख पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि डॉ. अंकिता बंसल गोयल, अंबिकापुर स्थित संकल्प हॉस्पिटल के संस्थापक चेयरमैन डॉ. संजय गोयल एवं डॉ. श्रीमती लता गोयल की पुत्रवधू, डॉ. अक्षय गोयल की धर्मपत्नी तथा सक्ती के प्रतिष्ठित समाजसेवी डॉ. जगदीश बंसल एवं सामाजिक कार्यकर्त्ता श्रीमती हेमलता बंसल की सुपुत्री हैं। उन्हें चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए मिले इस सम्मान से सक्ती अग्रवाल समाज सहित नगर वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई सभी ने कहा बिटिया अंकिता ने सक्ती जिले का मान बढ़ाया

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here