Home छत्तीसगढ़ महासमुंद में गांजा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 117.15 किलो माल जब्त; दो...

महासमुंद में गांजा तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 117.15 किलो माल जब्त; दो कार और मोबाइल भी बरामद

0

महासमुंद :  छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 117.15 किलो गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 58 लाख 57 हजार 500 रुपये बताई गई है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक नाबालिग समेत कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के मुताबिक, एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और महासमुंद थाना पुलिस की संयुक्त टीम घोड़ारी नाके पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर दो वाहन तेजी से वहां से निकलने लगे। संदेह होने पर पुलिस टीम ने दोनों वाहनों का पीछा किया।

टीम ने ग्राम मुढेना के पास घेराबंदी कर दोनों वाहनों को रोक लिया। तलाशी के दौरान एक कार से बड़ी मात्रा में गांजा बरामद हुआ। वहीं दूसरी कार के बारे में पुलिस को जानकारी मिली कि उसका इस्तेमाल पायलटिंग के लिए किया जा रहा था।

ओडिशा से भिलाई ले जा रहे थे गांजा

प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली है कि आरोपी कथित रूप से गांजे की खेप ओडिशा से लेकर भिलाई जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में तीन राजस्थान और एक दुर्ग जिले का निवासी बताया गया है। मामले में एक नाबालिग भी शामिल है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से गांजे के अलावा दो कार, चार मोबाइल फोन और सोने जैसे आभूषण भी बरामद किए हैं।

71.96 लाख से ज्यादा की संपत्ति जब्त

पुलिस के अनुसार, जब्त गांजे की कीमत करीब ₹58.57 लाख है। अन्य सामान और वाहनों को मिलाकर जब्त संपत्ति की कुल कीमत करीब ₹71 लाख 96 हजार 500 रुपये आंकी गई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले में गांजे की तस्करी के नेटवर्क और आरोपियों से जुड़े अन्य लोगों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here