Home छत्तीसगढ़ अवैध धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, थाना खरोरा पुलिस की कार्रवाई

अवैध धारदार चाकू के साथ युवक गिरफ्तार, थाना खरोरा पुलिस की कार्रवाई

0

रायपुर  : रायपुर ग्रामीण पुलिस द्वारा अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना खरोरा पुलिस ने अवैध रूप से धारदार चाकू रखने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लोहे का धारदार चाकू बरामद किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 सितंबर 2026 को थाना खरोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम मांठ चौक के पास एक व्यक्ति अपने पास अवैध रूप से धारदार चाकू रखकर घूम रहा है। सूचना प्राप्त होते ही थाना खरोरा पुलिस की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध युवक को पकड़ लिया।

पुलिस पूछताछ में आरोपी की पहचान प्रकाश वैष्णव (उम्र 19 वर्ष), पिता नीलकंठ वैष्णव, निवासी वार्ड क्रमांक 03, बिड़िया, थाना खरोरा, जिला रायपुर के रूप में हुई। आरोपी से चाकू रखने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। इसके बाद पुलिस ने गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू जब्त कर लिया।

पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया तथा परिजनों को सूचना देकर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 458/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्रीमती चंचल तिवारी के मार्गदर्शन तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (विधानसभा) वीरेंद्र चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण में थाना खरोरा प्रभारी के नेतृत्व में की गई।

रायपुर ग्रामीण पुलिस ने आम नागरिकों से कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here