संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया समाज ने जिला प्रशासन से एक महत्वपूर्ण मांग की है।भुंजिया समाज तह. नगरी, जिला धमतरी के द्वारा सौंपे गए निवेदन पत्र में बताया गया है कि जिला धमतरी अंतर्गत हम विशेष पिछड़ी जनजाति भुंजिया के निवासरत हितग्राहियों का अभिकरण संबंधित जिला गरियाबंद में संचालित है। हम विशेष भुंजिया पिछड़ी जनजाति जिला धमतरी, तह. नगरी, खर अमलीटोला ब्लॉक में कुल 425 परिवार निवासरत है। इस लिए जिला गरियाबंद परियोजना हम लोगों के लिए बहुत दूर पड़ जाती है। जिससे आने जाने में तकलीफ होती है। अगर जाते भी है तो अधिकारियों से मिल ही नहीं पाते और काम भी नहीं बन पाता
समाज ने मांग की है कि जिला गरियाबंद परियोजना से जो बजट पास होता है, जो योजना भुंजिया जनजाति के लिए गरियाबंद में संचालित है, वही योजना धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक में संचालित किया जाये। सिरधन सोम जनपद सदस्य नगरी संतोष मराई ब्लाक अध्यक्ष, मंगल सिंह नाग जिला अध्यक्ष, हरपाल सोरी, केज़लू सोरी, दीपक सोरी, इंदल नेताम, राम सिंग ओटी एवं समाज प्रमुख की उपस्थिति में ज्ञापन देकर मांग किया गया।




