Home छत्तीसगढ़ धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, चार लोग चपेट में आए; एक...

धमतरी में आकाशीय बिजली का कहर, चार लोग चपेट में आए; एक की मौत, तीन गंभीर

0

धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार शाम दर्दनाक हादसा हो गया। नगरी ब्लॉक के फरसियां-बोड़र्रा मुख्य मार्ग पर आकाशीय बिजली गिरने से चार लोग उसकी चपेट में आ गए। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार शाम करीब 6:30 से 7 बजे के बीच की है। इस दौरान इलाके में तेज बारिश के साथ गरज-चमक हो रही थी। इसी बीच अचानक आकाशीय बिजली सड़क पर मौजूद लोगों के पास आ गिरी। इसकी चपेट में आने से गिरजा शंकर ध्रुव की मौत हो गई।

वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल में एक को डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी प्रभावित लोगों को तत्काल शासकीय सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया। यहां चिकित्सकों ने गिरजा शंकर ध्रुव को मृत घोषित कर दिया।

वहीं जितेंद्र सिन्हा, पोषण ध्रुव और भूपेश ध्रुव का अस्पताल में उपचार जारी है। तीनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद जांच में जुटे अधिकारी

बारिश के दौरान हुए इस हादसे की जानकारी मिलने के बाद संबंधित अधिकारी-कर्मचारी घटना की जानकारी जुटाने में लगे हैं। आकाशीय बिजली गिरने की घटना से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस और प्रशासन की ओर से मामले से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here