Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा...

कलेक्टर जयश्री जैन ने आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम अंतर्गत खुसरुडेरा, अमलडीहा, धनेलीभाठा और डुमरपारा आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण

0

सक्ती: सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम, आंगनबाड़ी सम्मान एवं मातृ संवाद कार्यक्रम का आयोजन 25 सितम्बर से 07 अक्टूबर तक किया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों, माताओं एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, हितग्रहियों के साथ संवाद तथा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आंगन मिलन सेवा के शुभारंभ अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने आंगनबाड़ी केंद्र धनेलीभाठा डुमरपारा, अमलडीहा, खुसरुडेरा आंगनबाड़ी केंद्र पहुंचकर बच्चों व हितग्राहियों से सहज संवाद किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्रीमती जैन ने आंगनबाड़ी केंद्रो में उपस्थित छोटे-छोटे बच्चों के पालकों व महिलाओं को कहा कि इस तरह के आयोजन में गांव के सभी लोगों को जरूर जुड़ना चाहिए। क्योंकि आपस में मिलने से नई-नई ज्ञान की चीज लोग एक दूसरे से सीख पाते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अच्छी चीजों को दूसरों को भी सीखना और बताना चाहिए ताकि सभी का सर्वांगीण विकास हो सके।

कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्र में उपस्थित विभिन्न महिलाओं, जनप्रतिनिधियो, बच्चों के पालकों, ग्रामीणों आदि से अन्य कई महत्वपूर्ण चर्चाएं और विचार विमर्श भी की। उन्होंने आँगनबाडी केंद्रो मे उपस्थित बच्चों की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया। इस अवसर पर बच्चों ने गीत एवं अल्फाबेट भी सुनाई। कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत कर उनकी सीखने की गतिविधियों और अन्य कौशल विकास की जानकारी भी ली। कलेक्टर श्रीमती जैन ने आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के पोषण एवं भोजन व्यवस्था की जानकारी लेते हुए बच्चों को निर्धारित समय पर भोजन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र में उपलब्ध पोषण सामग्री तथा बच्चों के लिए तैयार की गई पौष्टिक थाली का भी अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के लिए बेहतर एवं अनुकूल वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों को बेहतर बनाना, बच्चों के पोषण एवं प्रारंभिक शिक्षा पर विशेष ध्यान देना तथा माताओं, हितग्रहियों, बच्चो के पालकों और समुदाय की सहभागिता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के माध्यम से आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर सीडीपीओ श्रीमती श्याम कंवर, आंगनवाड़ी सुपरवाइजर कार्यकर्ता व सहायिका सहित छोटे-छोटे बच्चे, उनके पालक और बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here