Home छत्तीसगढ़ जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं...

जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने लाइब्रेरी में अध्यनरत छात्र-छात्राओं के लिए कांपीटीशन पुस्तक सहित अध्ययन के लिए विभिन्न सामग्रियों का अनुदान किया

0

सक्ती : जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने सक्ती ब्लाक के ग्राम पंचायत कंचनपुर स्थित लाइब्रेरी का निरीक्षण करने पहुंचे जहां लाइब्रेरी में अध्ययन करने वाले बच्चों द्वारा अपनी समस्याओं से उन्हें अवगत कराते हुए छात्रों ने कांपीटीशन पुस्तक बैठने के लिए कुर्सी , परिसर सीसीटीवी परीसर में लाइट व्यवस्था की समस्याओं संबंध में उन्हें अवगत कराया जिस पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल के द्वारा तत्काल छात्र छात्राओं के समस्याओं को देखते हुए कंपटीशन एग्जाम की पुस्तक डायरी पेन कुर्सी सीसीटीवी एवं शौचालय तथा बाउंड्री मरम्मत सहित विभिन्न सभी मांगों को तत्काल समस्याओं को पूरा करते हुए छात्रों की समस्याओं किया गया कमल किशोर पटेल ने कहा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारे द्वारा छात्र-छात्राओं द्वारा बताई गई सभी समस्याओं का निराकरण करते हुए लाइब्रेरी में विभिन्न सामग्रीयों का अनुदान किया गया है वहीं छात्र छात्राओं को कांपटीशन एग्जाम की पुस्तकें एवं सभी सभी मांगों को पूर्ण करते हुए शिक्षा के लिए अनुदान दिया गया ताकि छात्र छात्रा बेहतर शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की अच्छे से तैयारी कर अच्छे अंको से पास होकर हमारे नगर एवं ग्राम का नाम रोशन करें लाइब्रेरी में पढ़ने वाली छात्रा ने कहा हमारे द्वारा निरीक्षण पर पहुंचे जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया गया जिस पर उनके द्वारा हमारे सभी समस्याओं का निदान करते हुए पुस्तक सीसीटीवी शौचालय बैठने की व्यवस्था को तत्काल जो पूर्ण किया गया है.

यह एक सराहनीय पहल जिसके लिए हम सभी छात्र-छात्राएं उन्हें धन्यवाद देते हैं विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी दिलीप पटेल ने कहा कई बार प्रतिभावान छात्रों के पास सही संसाधन या पुस्तकें नहीं होतीं, जिससे वे पीछे रह जाते हैं। कमल किशोर पटेल व्दार यह प्रयास युवाओं को आगे बढ़ने में मदद करेगा जिला पंचायत उपाध्यक्ष के द्वारा लाइब्रेरी को हर संभव सहायता देने के आश्वासन पर कमल पटेल की सराहना करते हुए कहा जो पुस्तक चेयर सीसीटीवी लाइट व्यवस्था पुस्तकालय में पढ़ने आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रदान किया गया है जिससे छात्र-छात्राओं को लाभ मिलेगा। खासकर ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले विद्यार्थियों को अब महंगी किताबें खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस लाइब्रेरी में दूर दराज से ग्रामीण अंचल से आर्थिक रूप से कमजोर बच्चे लाइब्रेरी में पहुंचते हैं और इन पुस्तकों का अनुदान से इन सभी बच्चों को शिक्षा का लाभ मिलेगा लाइब्रेरी में पुस्तक सहित विभिन्न सामग्रियों को प्राप्त कर छात्र-छात्राओं में खुशी प्राप्त हुआ इस अवसर पर बड़ी संख्या में लाइब्रेरी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here