कोमल ग्वाला अमनपथ ब्यूरो चीफ जशपुर: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत दिनांक 28 सितम्बर 2026, सोमवार को खुड़िया रानी धाम में विशेष स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम में जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनि भगत, जिला पंचायत सदस्य श्री गेंद बिहारी सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, डीएफओ, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक शर्मा, जनपद पंचायत सीईओ श्री पुष्कर पटले, वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री नरेंद्र चौधरी, खुड़िया रानी सेवा समिति के पदाधिकारी गण ग्राम पंचायत के जनप्रतिनिधि गण सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूहों की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहेंगे।
अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) बगीचा श्री समीर बड़ा द्वारा कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु वनपरीक्षेत्र में अधिकारी समिति के अध्यक्ष व सदस्य गण सरपंच उपसरपंच पांच गण के साथ 26 सितम्बर को स्थल का जायजा लिया एवं आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, स्वागत, भोजन, पार्किंग तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को सौंपी गई हैं।कार्यक्रम के दौरान खुड़िया रानी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा तथा स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का संदेश दिया जाएगा। आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अभियान को सफल बनाने की अपील की है।





