सक्ती : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एवं,छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी रायपुर के निर्देशानुसार,जिला कांग्रेस कमेटी सक्ती द्वारा भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा भारी दबाव में लिए गए निर्णय एवं मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा SIR द्वारा नामों को जोड़ना,घटाना तथा IT प्रणाली को दिल्ली में केन्द्रीकृत कर अन्य दो चुनाव आयुक्तों को दरकिनार कर एकतरफा फैसला लिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है।
यह खुलासा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस एवं लोकसभा मे नेता प्रतिपक्ष माननीय राहुल गांधी जी के रूख को स्पष्ट करता है,जिन्होंने वोट चोरी के खिलाफ लगातार आवाज उठाई है।
मुख्य चुनाव आयुक्त द्वारा मनमानी करते हुये लगातार संविधान विरोधी,लोकतंत्र विरोधी कार्य किया जा रहा है। इसके विरोध में पैदल मार्च कर मुख्य आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया जायेगा। एवं महामहिम राष्ट्रपति जी से उन्हें बर्खास्त करने संबंधी ज्ञापन,कलेक्टर महोदय को दिया जायेगा।
उक्त कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारीगण,माननीय विधायक गण,पूर्व विधायक गण,ब्लाक/नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गण,समस्त पदाधिकारीगण,मंडल अध्यक्ष गण,पंचायत एवं बूथ अध्यक्षगण,नगरीय निकाय एवं पंचायत पदाधिकारी गण,किसान कांग्रेस, आदिवासी कांग्रेस,अनुसूचित जाति मोर्चा,असंगठित मजदूर कांग्रेस,युवक कांग्रेस,NSUI महिला कांग्रेस,सेवादल,अल्पसंख्यक एवं समस्त अनुषांगिक संगठन,कांग्रेस जन,गणमान्य नागरिक




