Home छत्तीसगढ़ स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ...

स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ डाक्टर चरण दास महंत रैली में हुए शामिल

0

सक्ती : सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत छत्तीसगढ़ प्रभारी व सांसद सुखदेव भगत प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ,पूर्व मुख्यमंत्री टी एस सिंह देव सह प्रभारी श्री एस ए संपत कुमार सुश्री जरिता लैतफ्लांग विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के विधायक कांग्रेस पदाधिकारी के द्वारा स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव तथा लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ रायपुर में चुनाव आयोग मुख्य निर्वाचन आयुक्त के विरोध में विशाल कलेक्ट्रेट घेराव एवं जन आक्रोश पैदल मार्च निकालकर चुनाव आयोग मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया.

वोट चोरी के आरोपों पर हजारों कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने हल्लाबोल प्रदर्शन करते हुए वोट चोरी के आरोपों को लेकर तत्काल चुनाव आयुक्त की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा कांग्रेस के हल्ला बोल एवं मार्च रैली रैली निकाली कांग्रेस द्वारा निकाले गए आक्रोश रैली को लेकर पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की थी। परंतु हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव आयोग एवं चुनाव आयुक्त के गिरफ्तारी को लेकर भारी विरोध नारेबाजी करते हुए करते हुए कलेक्ट्रेट के सामने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स पर चढ़कर कांग्रेसियों ने जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराया।

प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश के विधायक ने इस दौरान चुनाव आयोग, मुख्य निर्वाचन आयुक्त और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत ने कहा प्रदेश में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव हो आज पूरे भारत में भाजपा सरकार द्वारा चुनाव आयोग की मदद लेकर चुनाव प्रभावित कर रहे हैं हजारों मतदाताओं के वोट काटे गए हैं हमारी मांग है चुनाव आयोग के खिलाफ अपराध दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी होनी चाहिए और चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव को जो प्रभावित छेड़छाड़ किया गया है इसकी निष्पक्ष जांच कर संबंधित लोगों पर कार्रवाई शीघ्र ही हमारा जो मांग और संबंधितों पर कार्रवाई नहीं होगी तो जमीन से लेकर सदन एवं पार्लियामेंट तक विरोध प्रदर्शन करते हुए यह लड़ाई लड़ी जाएगी इस अवसर पर अपनी मांग पत्र का ज्ञापन कांग्रेस ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपकर मुख्य निर्वाचन आयुक्त की गिरफ्तारी, उनके निर्णयों की समीक्षा और कथित चुनावी अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शन में प्रदेश स्तर संभाग स्तरीय एवं जिला एवं ब्लॉक तथा विभिन्न विधानसभाओं से आए हुए विधायक गण के बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल थे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here