Home छत्तीसगढ़ B.S. स्पंज के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण उतरे मैदान में, जनसुनवाई को...

B.S. स्पंज के समर्थन में सैकड़ों ग्रामीण उतरे मैदान में, जनसुनवाई को बताया विकास के लिए जरूरी

0

रोजगार और क्षेत्र के विकास की उम्मीद में ग्रामीणों ने जताया समर्थन

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़  : घरघोड़ा दिनांक 28 सितंबर को ग्राम पंचायत भेंगारी-चारमार-नवापारा क्षेत्र में प्रस्तावित B.S. Sponge प्लांट की जनसुनवाई को लेकर आज अलग ही नजारा देखने को मिला। प्लांट के समर्थन में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मैदान में उतर आए और जमकर नारेबाजी कर समर्थन जताया।

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में पहले से ही पलायन और बेरोजगारी बड़ी समस्या है। यदि B.S. Sponge प्लांट लगता है तो स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, सड़क, पानी, बिजली, स्कूल और अस्पताल जैसी मूलभूत सुविधाओं का विकास होगा।

समर्थन में आए ग्रामीणों ने कहा –

“हम विकास चाहते हैं, विनाश नहीं। कंपनी यदि प्रदूषण नियंत्रण और रोजगार का वादा पूरा करती है तो हम उसका स्वागत करते हैं।”

“घरघोड़ा क्षेत्र पिछड़ा है, उद्योग लगने से हमारे बच्चों को बाहर नहीं जाना पड़ेगा।”

आज जनसुनवाई स्थल पर समर्थकों की भारी भीड़ ने एक स्वर में कहा कि कुछ लोग निजी स्वार्थ के लिए विरोध कर रहे हैं, जबकि बहुसंख्यक ग्रामीण प्लांट के पक्ष में हैं।

मौके पर मौजूद प्रशासन ने दोनों पक्षों की बात सुनी और शांतिपूर्ण तरीके से जनसुनवाई सम्पन्न कराई।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जनसुनवाई में समर्थन करने वालों की बात भी शासन तक पहुंचाई जाए और जल्द से जल्द प्लांट को स्वीकृति दी जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here