Home छत्तीसगढ़ जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग ने अर्जित किया 55करोड़ का शुद्ध लाभ

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक दुर्ग ने अर्जित किया 55करोड़ का शुद्ध लाभ

0

अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित दुर्ग के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन की अध्यक्षता में बैंक का111वीं वार्षिक आम सभा विवेकानंद सभागार में संपन्न हुई।आमसभा का शुभारंभ छत्तीसगढ़ महतारी और भगवान बलभद्र के तैल चित्र की पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई।तत्पश्चात बैंक के प्राधिकृत प्रीतपाल बेलचंदन ने अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए कहा वर्ष 2025-26 में बैंक ने भारतीय रिजर्व बैंक और नाबार्ड के निर्धारित मापदंडों के अनुसार अंकेक्षण में ‘अ’ वर्ग प्राप्त किया है, बैंक की अंश पूंजी में उत्तरोत्तर वृद्धि हुई है और बैंक का शुद्ध लाभ 55 करोड़ रहा है साथ ही 91 समिति के पुनर्गठन के बाद इस बैंक में 402 समितियां कार्यरत है और 4,40,000 किसानों को सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। बैंक के सीईओ सुनील वर्मा ने कहा किसान, कृषि सहकारिता एक दूसरे से जुड़े हुए हैं सहकार से समृद्धि की ओर कैसे जाएं इसमें बैंक की मुख्य भूमिका है उन्होंने बताया इस वर्ष सर्वाधिक ऋण वितरण हुआ है।जो प्रदेश में दूसरे स्थान पर है। उन्होंने बताया बैंक द्वारा अपने सदस्य समितियों को 12.74 करोड़ रुपए लाभांश भुगतान करने का निर्णय वार्षिक आमसभा में लिया गया। आमसभा में बैंक की वित्तीय पत्र और अन्य प्रस्तावों की सर्वसम्मति स्वीकृति दी गई।

प्राधिकृत अधिकारियों ने रखी समस्याएं
आमसभा में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा से 500 से अधिक प्राधिकृत अध्यक्ष शामिल हुए। उन्होंने संचालक मंडल के समक्ष अपने-अपने सुझाव भी दिए और व्यवस्था की चर्चा करते हुए उसमें सुधार की मांग भी उठाई।जो समस्याएं रखी जिसमें प्रमुख रूप से धान खरीदी के दौरान एग्रीमेंट नहीं होने, डीएमओ के द्वारा जीरो शार्टेज का दबाव, जीरो नहीं करने पर उनके द्वारा FIR करने की बात, निवेश ऋण को 20प्रतिशत से बढ़ाने, साथ ही निवेश ऋण का ब्याज समिति को भी देने व बीमा का अंशदान समिति को देने की मांग, किसान नेता कृष्णा राम साहू किसानों के हित मे एक मुश्त समझौता योजना को भी जल्द क्रियान्वयन करने की बात रखी और धान परिवहन समय पर कराने की बात रखी। डौंडी क्षेत्र के प्राधिकृत ने बताया खाद से ज्यादा उसका परिवहन राशि देने से समितियों को नुकसान हो रहा हैं इसलिए परिवहन शुल्क को कम करने की मांग रखी वही अनेक समितियों में समिति प्रबंधक होने पर प्रबंधकीय व्यय बैंक को ज्यादा देने पर उसे कम करने की मांग रखी गई। सभी समितियों में धान का मिलान होने के बाद अप्राप्त कमीशन राशि जारी करने की मांग रखी।अध्यक्ष ने प्राप्त सभी सुझावों पर विचार करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा मुख्यमंत्री व सहकारिता मंत्री के अभिनंदन हेतु सहकारी सम्मेलन आयोजित करने की मांग की, हल्दी के प्राधिकृत हरदेव लाल सार्वा ने बीमा कमीशन की राशि समितियों को भी दिए जाने और केसीसी चेक बुक 10 पन्ना को बढ़ाकर 25 पन्ना बने किए जाने की मांग की।

कर्मचारी भर्ती में संस्था से 50 प्रतिशत को प्राथमिकता की मांग
आमसभा में सहकारिता विभाग में बैंक व समितियों में भर्ती में समितियो में कार्यरत कर्मचारियों को 50प्रतिशत लेने की मांग प्राधिकृत अधिकारियों ने रखी जिस पर अध्यक्ष द्वारा इन्हें प्राथमिकता देने की बात कही गई। अध्यक्ष ने आम सभा में बताया भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू हो इसके लिए बैठक में चर्चा हो चुकी है।बता दे सहकारिता विभाग ने प्रदेश के 5 जिला सहकारी केंद्रीय बैंक क्षेत्रों और उनसे संबद्ध प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में भर्ती होनी हैं।स्वीकृत पदों में जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के विभिन्न संवर्गों के पद और प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों में समिति प्रबंधक, सहायक,प्रबंधक प्रोग्रामर आदि के पद शामिल है।

अपेक्षा के अनुरूप कार्य होगा
अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन ने बताया सेवा सहकारी समितियों में अपेक्षा के अनुरूप कार्य होगा उन्होंने बताया निवेश ऋण को 10 प्रतिशत बढ़कर 30 प्रतिशत किया जाएगा। समितियों में सोलर पैनल की स्थापना की जाएगी।उन्होंने कहा बैंक कभी नहीं चाहता कि सोसाइटियों का नुकसान हो और आमसभा में जो भी विषय आया है इसका प्रारूप बनाया जाएगा। उन्होंने कहा ग्रेडेशन के हिसाब से कर्मचारियों को वेतन मिले। एक मुफ्त समझौता योजना धान खरीदी के पूर्व होने की भी बात उन्होंने बताई ।उन्होंने कहा धान खरीदी और खाद व्यवसाय को छोड़कर समितियों को अन्य व्यापार की ओर जाना होगा तभी समितियों के आय में वृद्धि होगी और बैंक का नुकसान न हो ये हमारी प्राथमिकता में है। आभार व्यक्त उपाध्यक्ष नरेश यदु द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here