संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : धमतरी जिले के सुदूर वनांचल में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसामुड़ा में भारत सरकार की दिल्ली टीम द्वारा NQAS राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन मानक का वर्चुअल असेसमेंट सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।केंद्रीय असेसर डॉ. अनामिका सिंह और डॉ. दीपक गुप्ता ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाइव कैमरे पर लेबर रूम, ओपीडी, दवा भंडार, टीकाकरण कक्ष, साफ-सफाई, बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन और समस्त रिकॉर्ड संधारण की बारीकी से जांच की और संतोष जताया।डॉ. नरेन्द्र नेताम के मार्गदर्शन में हुई तैयारीयह सफलता सेक्टर प्रभारी डॉ. नरेन्द्र नेताम (सेक्टर साँकरा)के कुशल मार्गदर्शन में मिली है। उनके नेतृत्व में सेक्टर की पूरी टीम ने दो महीनों तक दिन-रात मेहनत कर केंद्र को NQAS के 8 मानकों के अनुसार तैयार किया।
असेसमेंट के दौरान ये रहे उपस्थित
वर्चुअल असेसमेंट के दौरान श्वेता चरण ज़िला NQAS कार्यक्रम अधिकारी,उप स्वास्थ्य केंद्र भैंसामुड़ा की CHO बिन्देश्वरी, RHO श्री सेन जी, सिस्टर पूनम शुक्ला के साथ-साथ वीएस ध्रुव सुपरवाईजर,सी कोर्रम LHVसंगीता देवांगन, कृति यादव, लिलेश्वरी साहू, रेणुका गोसाई, नोमिता ध्रुव, त्रिवेणी साहू, RHO खिलेश्वर साहू, खेमिन साहू, PADA भूपेन्द्र ध्रुव एवं ब्लॉक स्तर से ब्लॉक अकाउंट मैनेजर प्रेम साहू और ब्लॉक डाटा मैनेजर हरेन्द्र देवांगन भी उपस्थित रहे। साथ ही भैंसामुड़ा क्षेत्र की समस्त मितानिन बहनों का विशेष सहयोग रहा, जिन्होंने ग्रामीणों को जागरूक कर केंद्र तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
इन गांवों को मिलेगा लाभ
यह केंद्र मुख्य रूप से मटिया बहारा, खरखा, खुदुरपानी, चारगांव और भैंसामुड़ा सहित आसपास के गांवों के हजारों ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा देता है। NQAS प्रमाणीकरण मिलने पर केंद्र को राष्ट्रीय पहचान और अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि मिलेगी, जिससे ग्रामीणों को गांव में ही राष्ट्रीय स्तर की गुणवत्तायुक्त स्वास्थ्य सुविधा मिल सकेगी।




