Home छत्तीसगढ़ जशपुर में दर्दनाक हादसा: खंभा गिरते ही 11 KV लाइन की चपेट...

जशपुर में दर्दनाक हादसा: खंभा गिरते ही 11 KV लाइन की चपेट में आए मजदूर, एक की मौत

0

जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में बिजली खंभा गाड़ने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव में काम कर रहे मजदूर अचानक 11 हजार KV बिजली लाइन की चपेट में आ गए। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल पत्थलगांव ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

खंभा गिरने के बाद हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, पाकरगांव में मजदूर बिजली खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान खंभा अचानक गिर गया और मजदूर 11 हजार KV की बिजली लाइन की चपेट में आ गए।

करंट की चपेट में आने से एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए।

शटडाउन के बाद भी करंट प्रवाहित होने का दावा

हादसे के बाद यह बात भी सामने आई है कि बिजली लाइन में शटडाउन के बावजूद करंट प्रवाहित हो रहा था। इसी दौरान मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हालांकि, शटडाउन के बावजूद लाइन में करंट कैसे प्रवाहित हुआ और हादसे की वास्तविक वजह क्या थी, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस हादसे के कारणों के साथ-साथ बिजली लाइन के शटडाउन और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

फिलहाल घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है और पुलिस की जांच के बाद ही हादसे की पूरी तस्वीर सामने आने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here