सक्ती : जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने दक्षिण पूर्व रेल महाप्रबंधक तरुण प्रकाश को सौंपा ज्ञापन जिला पंचायत सभापति क्षेत्र के आम जनता के रेलवे को मिलने वाली सुविधाओं को लेकर चर्चा करते हुए उन्होने अपने ज्ञापन मांग में
सकरेली,भागोडीह अंडरब्रिज तथा जेठा में मेमू लोकल का ठहराव की गई मांग
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रेल महाप्रबंधक तरूण प्रकाश का आज चांपा से रायगढ़ स्टेशन का दौरा कार्यक्रम प्रस्तावित था इसी क्रम में वो बाराद्वार स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बाराद्वार स्टेशन में जनप्रतिनिधियों सहित आम नागरिकों ने उनसे मुलाकात की।जिला पंचायत सभापति आयुष शर्मा ने रेल महाप्रबंधक से मुलाकात करते हुए उन्हें अपना आवेदन सौंपा जिसमें प्रमुख रूप से बाराद्वार स्टेशन में हीराकुंड एक्सप्रेस तथा दक्षिण बिहार एक्सप्रेस का ठहराव,सकरेली तथा भागोडीह में अंडर ब्रिज निर्माण, बाराद्वार में आर ओ बी निर्माण तथा जेठा स्टेशन में मेमू ट्रेन का ठहराव शामिल है।आयुष शर्मा के आवेदन पर रेल महाप्रबंधक ने सभी विषयों पर सार्थक चर्चा की तथा जल्द उन जगहों का अवलोकन करवाने की बात कही।





