Home छत्तीसगढ़ कांकेर में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने पहुंचे 9 बच्चों में से दो...

कांकेर में दर्दनाक हादसा, पिकनिक मनाने पहुंचे 9 बच्चों में से दो नदी में बहे; शव बरामद

0

कांकेर : पखांजूर के इरपानर से पिकनिक मनाने गए 9 बच्चों में से दो बच्चे गुरुवार को बांडे नदी में बह गए थे। दोनों बच्चों का शव शुक्रवार को बरामद हुआ। SDRF छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर शवों को नदी से बाहर निकाला। इस घटना के बाद इलाके में मातम पसर गया है।

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे 9 बच्चे छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा से लगे करका-बुज गांव के पास स्थित बांडे नदी पहुंचे थे। इसी दौरान साहिल वर्माण और अजित विश्वास नदी के तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना की सूचना मिलते ही छत्तीसगढ़ पुलिस की टीम और कांकेर से NDRF टीम मौके पर पहुंची थी।

दूसरी ओर, महाराष्ट्र के कसनसूर थाने से भी रेस्क्यू टीम भी पहुंची थी। वहीं ग्रामीण सुबह से ही जाल, डंडों और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश में जुटे रहे। शुक्रवार को SDRF छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र की टीम ने संयुक्त रेस्क्यू अभियान चलाकर दो बच्चों के शवों को बरामद किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here