सक्ती : सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत देश एवं प्रदेश सहित जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में “सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार” के तहत शासकीय हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में वृहद शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब शिविर में शामिल हुए। उन्होंने सर्वप्रथम सरस्वती माता, भारत माता, छत्तीसगढ़ महतारी, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, बाबा साहेब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलन और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।
शिविर में प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े, जनपद अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा परदेशी खुटे, सभापति मती सुशीला सिन्हा, सुश्री उर्मिला चंद्रा, पूर्व विधायक केशव चंद्रा, टिकेश्वर गबेल कृष्ण कांत चंद्रा, आयुष शर्मा, कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन, पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, जिला पंचायत सीईओ वासु जैन सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा आमजनों से संवाद कर उन्हें उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी ली।सेवा सेतु शिविर में संबोधित करते हुए प्रभारी मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने कहा की आज बहुत ही बढ़िया सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया है। अंतिम व्यक्ति तक शासन की वीभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचे इसके लिए शासन लगातर कार्य कर रही है। प्रभारी मंत्री ने बताया की सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत 17 सितंबर से पुरे देश में सभी लोगों ने दिया जलाकर इस अभियान का शुभारंभ किया है। प्रभारी मंत्री ने कहा की हमारे देश के यशास्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपना पुरा जीवन देश की जनता के लिए समर्पित करके कार्य कर रहे हैं। जिसके तहत आज हमारा देश एजुकेशन के क्षेत्र में रक्षा के क्षेत्र में सहित सभी क्षेत्रों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रभारी मंत्री ने कहा की कुछ दिन पहले सक्ती जिले में केंद्रिय मंत्री शिवराज सिंह का आगमन हुआ था जिसमें उन्होंने जिले के लिए अनेक विकास कार्यों की सौगात दी। उन्होंने शिविर में उपस्थित सभी लोगों को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की जानकारी दी। जिसके तहत कोई भी नागरिक अपनी समस्या का निराकरण करवा सकते हैं। उन्होंने कहा की पूरे देश को 2047 तक विकसित भारत और छत्तीसगढ़ को नवा अंजोर छत्तीसगढ़ बनाना है। जिसके लिए हम सभी को मिलकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी को अपने जीवन में स्वच्छता भी अपनाए जाने अपील की है।
इसी क्रम में सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा आम नागरिकों, विशेषकर महिलाओं के सशक्तिकरण एवं कल्याण के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने महिलाओं से महतारी वंदन योजना, नोनी सशक्तिकरण योजना, सरस्वती साइकिल योजना सहित प्रधानमंत्री आवास योजना एवं अन्य योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही शासन की योजनाओं से जुड़कर योजनाओं का लाभ प्राप्त करें और अपने परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति को मजबूत बनाएं। उन्होंने सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित सेवा सेतु शिविर को शासन की योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल बताया।शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। इसमें आमजनों एवं हितग्राहियों की स्वास्थ्य जांच के साथ विभिन्न आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर में आयुष्मान कार्ड वितरण, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुओं की जांच, हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, सिकल सेल सहित विभिन्न जांच की सुविधा प्रदान की गई तथा विभिन्न मरीजों को आवश्यकतानुसार दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर के दौरान देहदान करने वाले सैनी कुमार रात्रे को सम्मानित किया गया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पात्र हितग्राहियों को योजना के प्रावधान, पात्रता एवं लाभ लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्रभारी मंत्री की उपस्थिति में अन्नप्राशन का कार्यक्रम भी किया गया। सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए। साथ ही राजस्व सहित अन्य विभागों द्वारा हितग्राहीमूलक योजनाओं की जानकारी एवं सेवाएं प्रदान की गईं।
सेवा सेतु शिविर में विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से बड़ी संख्या में हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। शिविर स्थल पर प्रधानमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, आयुष्मान कार्ड वितरण, वय वंदन योजना कार्ड वितरण, राशन कार्ड वितरण ट्राई साइकिल वितरण,स्वाइल हेल्थ कार्ड सहित विभिन्न योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।अभियान, सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन हाईस्कूल कचंदा, जैजैपुर में सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने शिविर में राजस्व सहित अन्य विभागों को विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को लाभान्वित किए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने शिविर आयोजन के पूर्व गांव-गांव में मुनादी कराते हुए शिविर आयोजन का जमीनी स्तर पर व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि अधिक से अधिक लोग इस शिविर का लाभ उठा सकें।





