Home छत्तीसगढ़ ​ थाना कोतवाली बैकुंठपुर की बड़ी कार्रवाई: शहर में विशेष वाहन चेकिंग...

​ थाना कोतवाली बैकुंठपुर की बड़ी कार्रवाई: शहर में विशेष वाहन चेकिंग अभियान के तहत मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चलने वाले बुलेट चालकों पर की गई कार्यवाही

0

बैकुंठपुर :सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने एवं शहर में शांति व शांतिपूर्ण माहौल कायम करने के उद्देश्य से कल दिनांक 05.10.2026 के रात्रि में थाना कोतवाली बैकुंठपुर पुलिस द्वारा शहर के प्रमुख मार्ग ओडगी नाका चौक में अचानक सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। ​इस चेकिंग अभियान के दौरान मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की गई।

​ कार्रवाई के मुख्य बिंदु:

​मॉडिफाइड साइलेंसर पर सख्त कार्रवाई: तेज आवाज और आतिशबाजी जैसे पटाखे फोड़ने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर का उपयोग करने वाली 04 बुलेट मोटरसाइकिलों को जब्त किया गया एवं प्रत्येक बुलेट चालक पर ₹5,000-₹5,000 का समन शुल्क (चालान) लगाया गया।

​शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर शिकंजा: शराब के नशे में वाहन चलाकर दूसरों की जान जोखिम में डालने वाले चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की गई।

​अन्य नियम उल्लंघनों पर चालान: बिना हेलमेट, बिना दस्तावेज एवं यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले अन्य वाहन चालकों पर भी चालानी कार्रवाई की गई।

​ बैकुंठपुर पुलिस की आम जनता से अपील:

​”यदि शहर में कोई भी वाहन चालक अपनी बाइक या अन्य वाहन में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर चला रहा है, तो वह उसे तत्काल स्वयं से निकालकर कंपनी का मानक साइलेंसर लगवा ले। चेकिंग के दौरान पकड़े जाने पर वाहन को जब्त कर भारी जुर्माना एवं वैधानिक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। यातायात नियमों का पालन करें और जिम्मेदार नागरिक बनें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here