Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी सीएसआर पहल: भांसी ग्राम पंचायत के 6 स्कूलों में स्कूली बच्चों...

एनएमडीसी सीएसआर पहल: भांसी ग्राम पंचायत के 6 स्कूलों में स्कूली बच्चों को बांटे गए बैग और जूते

0

एस एच अज़हर दंतेवाड़ा बचेली : एनएमडीसी लिमिटेड, बचेली कॉम्प्लेक्स द्वारा सीएसआर पहल के तहत स्थानीय स्कूली बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण कल्याणकारी कदम उठाया गया है।

एनएमडीसी, बचेली के पास स्थित 12 ग्राम पंचायतों के स्कूली बच्चों को स्कूल बैग और जूते उपलब्ध कराने के अनुरोध पर, आज ग्राम पंचायत भांसी से इस वितरण अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

इस विशेष कार्यक्रम के तहत ग्राम पंचायत भांसी के कुल 06 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को स्कूल बैग, मोजे और विभिन्न साइज़ के जूते वितरित किए गए। लाभान्वित होने वाले इन छह स्कूलों में शासकीय नेताजी प्राथमिक शाला, स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यमिक शाला, प्राथमिक शाला बाजारपारा, नया प्राथमिक शाला मासापारा, शासकीय प्राथमिक शाला कुम्मापारा और प्राथमिक शाला पोरोकमेली शामिल हैं। इस वितरण के तहत कुल 181 स्कूल बैग और 181 जोड़ी जूते व मोजे प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में एनएमडीसी, बचेली के उप महाप्रबंधक (मा. सं.) – सीएसआर जोसी थॉमस और उप महाप्रबंधक (मा. सं.) सौरभ कुमार उपस्थित रहे। उनके साथ-साथ जिला पंचायत उपाध्यक्ष अरविंद कुंजाम, भांसी थाना प्रभारी वर्मा, भांसी की सरपंच मीरा भास्कर, वार्ड पंच, स्थानीय शिक्षक, अधीक्षक और बड़ी संख्या में ग्रामीण व बच्चे भी इस अवसर पर मौजूद रहे। इस पहल से बच्चों और उनके अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here