Home छत्तीसगढ़ IRCON का घटिया निर्माण – राज मिस्त्री गायब, लोकल मिस्त्रियों से हो...

IRCON का घटिया निर्माण – राज मिस्त्री गायब, लोकल मिस्त्रियों से हो रहा रेल लाइन का काम, सूचना पटल भी गायब

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ धरमजयगढ़ , हाटी: धर्मजयगढ़ से हाटी होते हुए कोरबा तक IRCON  lNTERNATlONAL LIMlTED द्वारा कराए जा रहे रेलवे निर्माण कार्य में गुणवत्ता से खिलवाड़ का बड़ा मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी पैसे बचाने के लिए प्रशिक्षित राज मिस्त्रियों से काम न करवाकर लोकल, अप्रशिक्षित मिस्त्रियों से पुल-पुलिया, स्टेशन भवन और क्वार्टरों का निर्माण करवा रही है।

बिना इंजीनियर और सुपरवाइजर के चल रहे इस काम में सरिया, सीमेंट के अनुपात और मसाले की गुणवत्ता का कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। इससे नवनिर्मित ढांचों में पहले से ही दरारें आने की शिकायत मिल रही है। कल को जब इस ट्रैक पर भारी-भरकम कोयला मालगाड़ियां दौड़ेंगी तो यह लापरवाही बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ऊपर से सूचना पटल गायब –
कंपनी ने अपने किसी भी कैंप, ऑफिस या साइट पर प्रोजेक्ट की जानकारी वाला सूचना बोर्ड तक नहीं लगाया है। लागत कितनी है, ठेका किसे मिला है, काम कब पूरा होगा, इसकी कोई जानकारी सार्वजनिक नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सब भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण को छुपाने के लिए किया जा रहा है।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि रेलवे और जिला प्रशासन तत्काल निर्माण कार्य की गुणवत्ता जांच के लिए थर्ड पार्टी ऑडिट कराए और सभी साइटों पर सूचना पटल लगाना अनिवार्य करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here