Home छत्तीसगढ़ विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा पर पूर्व भाजपा नेता...

विकसित भारत संकल्प सभा एवं सेवा ज्योति यात्रा पर पूर्व भाजपा नेता प्रतिपक्ष छत्तीसगढ़ नारायण चंदेल ने सभी भाजपा पदाधिकारी सदस्यों को दिलाई सेवा की शपथ

0

सक्ती :  भाजपा जिला सक्ती द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत शुभम ग्रीन्स, सक्ती में आयोजित जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उद्बोधन को लाइव सुना सक्ती जिले से आए सैकड़ों भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ताओं ने मोदी के उद्बोधन को सुना मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल संयोगिता युद्धवीर सिंह जुदेव , जिला पंचायत अध्यक्ष द्रोपती कीर्तन चंद्र एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष कमल किशोर पटेल ने बताया आज के लाइव प्रसारण में मोदी जी के उद्बोधन में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 वर्षों से बिना रुके देश सहित अंतिम पंक्ति के अंतिम छोर के व्यक्ति तक सेवा कर रहे मोदीजी के सेवा और कार्य को लेकर जनता का उन्हें अपार स्नेह मिलता रहा है मोदी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि”मैं कृतज्ञ हूं, हर उस व्यक्ति, हर उस घटना के प्रति जिसने मुझे कुछ न कुछ सिखाया है। जिसने मुझे जिताया, मुझे विनम्र होना सिखाया। जिसने मुझे गिराया, मुझे फिर खड़ा होना सिखाया। शुभचिंतकों ने मुझे प्रोत्साहित किया और आलोचकों ने मुझे अपने भीतर झांकना सिखाया।”_मोदी लाइव कार्यक्रम के माध्यम से घंटों तक जुड़े रहे जिन्हें सभी ने बड़े ध्यान से सुना मोदी के उद्बोधन समापन पश्चात अतिथि पूर्व नेताप्रतिपक्ष माननीय नारायण चंदेल ने सेवा संकल्प सभा के माध्यम से देश वासियों के लिए विभिन्न माध्यम से देश के लोगों की सेवा करने की बात बताई उन्होंने सेवा संकल्प हेतु शपथ दिलाई जिसे उपस्थित सभी ने साथ में सेवा का शपथ लिया कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों में जिला संगठन प्रभारी मनोज शर्मा नगरपालिका अध्यक्ष रामावतार, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमती संयोगिता सिंह जूदेव , जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती द्रौपदी कीर्तन चंद्रा , पूर्व विधायक डॉ खिलावन साहू विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंच संचालन महामंत्री दीपक अग्रवाल ने किया.

कार्यक्रम के अंत में चंदेल की अगुवाई में शुभम ग्रीन्स से नया बस स्टैंड तक भव्य सेवा ज्योति मशाल यात्रा निकाली गई कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारी,जिला ओबीसी मोर्चा,जिला महिला मोर्चा,जिला युवा मोर्चा ,सहित सभी मंडलों के पदाधिकारी कार्यकर्ता सैकड़ो की संख्या में उपस्थित रहे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here