Home छत्तीसगढ़ 18 किलो गांजा के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, 9 लाख रुपये कीमत का...

18 किलो गांजा के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, 9 लाख रुपये कीमत का गांजा जब्त

0

ओडिशा से बिलासपुर ले जा रहे थे गांजा, देवभोग के खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस ने पकड़ा

देवभोग :  छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए देवभोग पुलिस ने 18 किलो गांजा के साथ मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, देवभोग थाना क्षेत्र के खुटगांव चेकपोस्ट पर पुलिस ने एक ईको कार की जांच के दौरान गांजा बरामद किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ओडिशा से देवभोग के रास्ते गांजा लेकर बिलासपुर जाने की फिराक में थे।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों मां-बेटे बिलासपुर जिले के रतनपुर क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं।

फिलहाल मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई और तस्करी से जुड़े अन्य पहलुओं की विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here