Home छत्तीसगढ़ जगजीत सिंह के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में द्रिष्टिबाधित बच्चों के...

जगजीत सिंह के पुण्य तिथि पर आयोजित कार्यक्रम में द्रिष्टिबाधित बच्चों के स्कुल भवन निर्माण के लिए डाक्टर चरण दास महंत ने विधायक निधि से 10 लाख रुपए की स्वीकृति दी

0

सक्ती : सक्ती विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत बिलासपुर में आयोजित गजल सम्राट एवं पद्मभूषण से सम्मानित स्व. जगजीत सिंह की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित गजल संध्या ‘कहां तुम चले गये…’ का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य अतिथी नेता प्रतिपक्ष डॉक्टर चरण दास महंत शामिल हुए कार्यक्रम में जगजीत सिंह फैंस के द्वारा मोपका स्थित चावला ग्रीन के पूल साइड गार्डन में प्रसिद्ध गजल गायक परनराज भाटिया ने प्रस्तुतियां दी इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दृष्टि बाधित बच्चों के स्कूल के लिए समर्पित था कार्यक्रम में एकत्रित धनराशि से सक्ती स्थित दृष्टिबाधित बच्चों के लिए विद्यालय बनाने के लिए समर्पित किया गया गई वही दृष्टिबाधित स्कूल भवन निर्माण के लिए शक्ति विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष डाक्टर चरण दास महंत के द्वारा स्कूल भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए की राशि प्रदान की गई एवं कार्यक्रम से प्राप्त सहयोग राशि का उपयोग दृष्टिबाधित विशेष विद्यालय के भवन निर्माण के लिए प्रदान किया गया नेता प्रति पक्ष डाक्टर चरण दास महंत ने बताया जगजीत सिंह एक महान गजल गायक थे उनके 15वीं पुण्यतिथि पर उनकी याद में कहां तुम चले गए गजल संध्या ‘का आयोजन जो किया गया है .

यह सरायनी कार्य है।जगजीत सिंह (८ फ़रवरी १९४१ – १० अक्टूबर २०११) का नाम बेहद लोकप्रिय ग़ज़ल गायकों में शुमार हुआ उनका संगीत अंत्यंत मधुर और उनकी आवाज़ संगीत के साथ खूबसूरती से घुल-मिल जाती थी खालिस उर्दू जानने वालों की मिल्कियत समझी जाने वाली, नवाबों-रक्कासाओं की दुनिया में झनकती और शायरों की महफ़िलों में वाह-वाह की दाद पर इतराती ग़ज़लों को आम आदमी तक पहुंचाने का श्रेय अगर किसी को पहले पहल दिया जाना हो तो जगजीत सिंह का ही नाम ज़ुबां पर आता है। उनकी ग़ज़लों ने न सिर्फ़ उर्दू के कम जानकारों के बीच शेरो-शायरी की समझ में इज़ाफ़ा किया बल्कि ग़ालिब, मीर, मजाज़, जोश और फ़िराक़ जैसे शायरों से भी उनका परिचय कराया। जगजीत सिंह को सन २००३ में भारत सरकार द्वारा कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। फरवरी २०१४ में सम्मान व स्मृति में दो डाक टिकट भी जारी किए गए उनकी याद में आज जो आयोजन हो रहा है और इससे जो राशी प्राप्त हो रही जिससे ‌द्रिष्टिबाधीत बच्चों के लिए स्कुल भवन निर्माण कराया जा रहा है इसके लिए मैं आयोजन समिति को धन्यवाद देता हूं और अपने विधायक निधि से 1० लाख रुपए प्रदान करता हूं महंत ने द्रिष्टिबाधित बच्चों के द्वारा जगजीत सिंह के याद में गजल की प्रस्तुति पर बच्चों की सराहना करते हुए कहा समाज के प्रत्येक व्यक्ति एवं सामाजिक कार्यकर्ता संगठित संस्थान को सहयोग करना चाहिए इस अवसर पर पामगढ़ विधायक शेष राज हरबंस आयोजन समिति के अध्यक्ष पदाधिकारी कांग्रेस के जिला नगर ब्लाक सदस्यगण नगर वासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here