Home छत्तीसगढ़ अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग की कार्रवाई, 5 वाहन जब्त

0

जांच के दौरान पकड़े गए 2 मिनी हाईवा और 3 ट्रैक्टर, वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई

कोरिया : जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग द्वारा कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 10 अक्टूबर को बैकुंठपुर तहसील एवं पटना क्षेत्र में जांच के दौरान बिना वैध पारपत्र के खनिज रेत का परिवहन करते पाए जाने पर विभागीय अमले ने 5 वाहनों को जब्त किया। इनमें 2 मिनी हाईवा और 3 ट्रैक्टर शामिल हैं।

विभागीय अमले द्वारा जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध निरंतर निगरानी की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान वाहनों की जांच की गई। जांच में बिना वैध पारपत्र के रेत परिवहन का मामला सामने आने पर संबंधित वाहनों को जब्त कर नियमानुसार कार्रवाई की गई।

जब्ती के बाद प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार, जब्त किए गए वाहनों के मालिकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के नियम 71 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके साथ ही खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम, 1957 के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत नियमानुसार अर्थदंड निर्धारित कर राशि खनिज मद में जमा कराने की कार्रवाई की जाएगी।

खनिज अधिकारी ने कहा कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here