विधायक लालजीत सिंह राठिया ने किया अग्रसेन चौक में मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजा।
अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो रायगढ़ : छाल हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी छाल क्षेत्र में महाराजा अग्रसेन जयंती बहुत ही धूमधाम और हर्ष उल्लास के मनाया गया।
इस अवसर पर छाल, नवापारा, कटाईपाली, बोजिया, एडू के सभी अग्रवाल समाज के लोगों ने मिलकर जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया।
दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन –
10 अक्टूबर 2026 – सभी वर्गों के लिए विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों, महिलाओं और पुरुषों के लिए अनेक प्रकार के प्रतियोगिता रखे गए थे। जिसमें सभी ने चढ़ बढ़ कर हिस्सा लिया ।
11 अक्टूबर 2026 – ग्राम बोजिया से छाल अग्रसेन चौक होते हुए सामुदायिक भवन छाल तक गाजे-बाजे के साथ महाराजा अग्रसेन की भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
शोभा यात्रा के पश्चात गेम्स में जीते हुए प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त सभी विजेताओं को शील्ड देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात महाराजा अग्रसेन और माता लक्ष्मी की आरती कर सभी ने अग्रभोज ग्रहण किया।
भूमि पूजन –
कार्यक्रम के दौरान छाल विधायक माननीय श्री लालजीत सिंह राठिया जी के द्वारा छाल अग्रसेन चौक में महाराजा श्री अग्रसेन जी महाराज की मूर्ति स्थापना के लिए भूमि पूजन किया गया। जिसमें सभी अग्रबंधु एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में छाल अग्रवाल समाज के सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।





