Home छत्तीसगढ़ नवरात्रि चंदे को लेकर बवाल – आयोजन समितियों ने सामंता कंपनी के...

नवरात्रि चंदे को लेकर बवाल – आयोजन समितियों ने सामंता कंपनी के कार्यालय में जड़ा ताला

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : नवरात्रि पर्व पर सहयोग राशि को लेकर किरंदुल में हंगामा हो गया। डीजे डांडिया नाइट्स फुटबॉल ग्राउंड आयोजन समिति के संयोजक राहुल महाजन के नेतृत्व में विभिन्न पंडाल समितियों ने सामंता कंपनी का घेराव कर कार्यालय में ताला जड़ दिया।

राहुल महाजन का आरोप है कि कंपनी हजारों करोड़ का टेंडर कार्य कर रही है, लेकिन डांडिया आयोजन के लिए मात्र 5001 रुपये की सहयोग राशि दी, जो असम्मानजनक है। उन्होंने कहा कि बाहरी कंपनियों के आने से स्थानीय ठेकेदारों को काम नहीं मिल रहा, जिससे त्योहारों की रौनक फीकी पड़ रही है।

इस मुद्दे पर ठेकेदार संघ अध्यक्ष सह नगर पालिका उपाध्यक्ष बबलू सिद्दीकी और बैलाडीला व्यापारी संघ के सचिव साहिल छलीवाल ने भी समर्थन दिया। साहिल ने कहा कि पिछले साल मेन मार्केट गणेश पंडाल को कंपनी ने सिर्फ 1500 रुपये दिए थे।

राहुल ने चेतावनी दी कि यदि सभी बाहरी कंपनियों – वीआरआर, एन.सी. नाहर, एलएंडटी, जेएसडब्ल्यू सहित अन्य – ने स्थानीय आयोजनों में सहयोग नहीं किया तो उनके कार्यालयों में भी ताला लगाया जाएगा।

इस दौरान कोड़ेनार, मेन मार्केट, टाइप-3, रामपुर कैम्प सहित विभिन्न दुर्गा मंडप समितियों के सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here