एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाड़ा किरंदुल : विश्व की सबसे वृहद श्रम संघ भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों के रिक्त पदों पर यूनियन के विधान के अनुरुप निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण की गई। विक्रम संवत 2083, शारदीय नवरात्र की तृतीया तिथि के शुभ मुहूर्त में भारतीय इस्पात मजदूर महासंघ (बीएमएस) के महामंत्री एवं भारत सरकार के केंद्रीय ठेका सलाहकार बोर्ड के सदस्य तथा एनजेसीएस के सदस्य रंजय कुमार की अध्यक्षता एवं खदान मजदूर संघ भिलाई के केंद्रीय महामंत्री उमेश मिश्रा के अनुमोदन एवं घोषणा पश्चात खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के पदाधिकारियों के रिक्त पदों की निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण हुई।
बैठक का शुभारम्भ माँ भारती एवं भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी ज़ी के तैल चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन के साथ बीएमएस का गीत गाकर किया गया। खदान मजदूर संघ के केंद्रीय महामंत्री द्वारा शाखा किरंदुल के सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्तावित सूची क़ो अनुमोदित करते हुए घोषणा की गई जिसमें कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर दानेश्वर जोशी, उपाध्यक्ष के पद पर बसंत जांगड़े, नरेन्द्र साहू, सचिव के पद पर राजेंद्र यादव, सह सचिव के पद पर लक्ष्मीनाथ पोयाम, सुरेश ठाकुर, दिलीप सेठी, बासुदेव साहू, कार्यालय सचिव धर्मेंद्र सिन्हा, संगठन सचिव उपेंद्र नाथ त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष के पद पर लिषान्श सिँह, कार्यकारिणी सदस्य के रूप में प्रदीप मन्ना, प्रशांत राय, एस. के. मल्लिक, धीरज सक्सेना निर्वाचित हुए। खदान मजदूर संघ शाखा किरंदुल के अध्यक्ष बी. दिल्ली राव, उपाध्यक्ष विराट अवस्थी एवं अजय कुमार पूर्ववत कार्यकाल अवधि तक अपने पदों पर बने रहेंगे।
अपने नए दायित्व क़ो ग्रहण करते हुए सचिव राजेंद्र यादव ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति राष्ट्रहित सर्वोपरि के सिद्धांतों पर चलते हुए श्रमिक हितों के लिए अपनी यूनियन के माध्यम से सदैव ही कार्यरत रहेंगे। अपने छात्र जीवन में उत्तर बस्तर कांकेर जिले में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला मंत्री, नगर अध्यक्ष तथा भारतीय जनता युवा मोर्चा में कांकेर शहर मंडल के अध्यक्ष के दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वहन किया था तथा एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में नियुक्ति के पश्चात् विविध श्रम संघो में महत्वपूर्ण पदों, विविध कमेटियों में कार्य का दीर्घ उन्हें अनुभव प्राप्त है। नवनिर्वाचित समस्त पदाधिकारियों क़ो शाखा बचेली के अध्यक्ष सुभाष चंद्र बोस, सचिव पूरन जायसवाल सहित आकाश माझी, नितेश विश्वकर्मा, सुधा, सूरमा, प्रीति, मिथुन, लाजेंद्र, शशि, खुशबू, पिंकी द्वारा बधाई एवं शुभकामनायें दी गई।




