Home खेल SRH की मालकिन काव्या मारन बनेंगी दुल्हन, ‘जेलर 2’ फेम अनिरुद्ध रविचंदर...

SRH की मालकिन काव्या मारन बनेंगी दुल्हन, ‘जेलर 2’ फेम अनिरुद्ध रविचंदर संग लेंगी सात फेरे, ग्रीस में होगी ग्रैंड वेडिंग

0

सनराइजर्स हैदराबाद टीम की सीईओ काव्या मारन और मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविंचदर की शादी की चर्चाएं लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई हैं। और अब एक बार फिर काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी की चर्चाएं तेज हो गई हैं। ये सब तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी के एक पोस्ट के बाद शुरू हुआ, जिन्होंने काव्या मारन के माता-पिता कलानिधि मारन और कावेरी मारन के साथ एक तस्वीर शेयर की। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए बताया गया है कि कलानिधि मारन अपनी पत्नी कावेरी मारन के साथ बेटी काव्या के विवाह समारोह के लिए इन्विटेशन कार्ड देने पहुंचे थे। इस पोस्ट के सामने आते ही अब इस हाई-प्रोफाइल शादी को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

काव्या मारन-अनिरुद्ध रविचंदर की शादी

एसआरएच की मालकिन काव्या मारन और ‘जेलर 2’ के म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर 11 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों ग्रीस में परिवार के सदस्यों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लेंगे। इसके बाद चेन्नई में इनका ग्रैंड रिसेप्शन होने की संभावना है। ये रिसेप्शन 21 नवंबर को चेन्नई के एक फाइव-स्टार होटल में ऑर्गनाइज किया जा सकता है। इस रिसेप्शन में कई बड़े फिल्मी कलाकार, क्रिकेट जगत के सितारे और राजनीति जगत के दिग्गजों के शामिल होने की संभावना है। हालांकि, खुद काव्या मारन या अनिरुद्ध रविचंदर की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

सीएम ए. रेवंत रेड्डी का पोस्ट

तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने काव्या मारन के पिता और सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन और उनकी पत्नी कावेरी मारने के साथ तस्वीर और वीडियो शेयर किया है। तेलंगाना सीएमओ के एक्स अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- ‘सन ग्रुप के चेयरमैन श्री कलानिधि मारन और उनकी पत्नी श्रीमती कावेरी मारन ने जुबली हिल्स स्थित आवास पर माननीय मुख्यमंत्री श्री ए. रेवंत रेड्डी से मुलाकात की और उन्हें अपनी बेटी काव्या मारन के विवाह समारोह (रिसेप्शन) में आमंत्रित किया। काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर का विवाह समारोह 21 नवंबर को चेन्नई में आयोजित किया जाएगा।’

कौन हैं अनिरुद्ध रविचंदर?

अनिरुद्ध रविचंदर साउथ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर म्यूजिक कंपोजर, प्लेबैक सिंगर और म्यूजिक प्रोड्यूसर हैं, जिन्होंने कई बड़ी फिल्मों के लिए म्यूजिक दिया है। अनिरुद्ध को ‘Kolaveri Di’ से दुनियाभर में पहचान मिली थी और इस गाने को खूब लोकप्रियता मिली थी। इस गाने की सफलता के साथ ही अनिरुद्ध भी रातों-रात मशहूर हो गए। हाल ही में रजनीकांत स्टारर ‘जेलर 2’ में भी अनिरुद्ध रविचंदर ने म्यूजिक दिया है, जिसे लेकर उनकी काफी तारीफ हो रही है। वह ‘मास्टर’, ‘विक्रम’, ‘जवान’, ‘लियो’, ‘जेलर’ और ‘कथ्थी’ जैसी फिल्मों में भी संगीत दिया है। अनिरुद्ध के पिता राघवेंद्र खुद एक एक्टर हैं और सुपरस्टार रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं। रजनीकांत की पत्नी लता रजनीकांत, अनिरुद्ध के पिता राघवेंद्र की सगी बहन हैं। यानी रजनीकांत अनिरुद्ध के फूफा लगते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here