Home छत्तीसगढ़ SECL नावापारा में उभरते सितारों की चमक, सभी प्रतिभागियों ने जीता दिल

SECL नावापारा में उभरते सितारों की चमक, सभी प्रतिभागियों ने जीता दिल

0

अनीता गर्ग अमन पथ ब्यूरो चीफ रायगढ़, छाल :  SECL नावापारा कॉलोनी नवदुर्गा पूजा उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनका आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए डांस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस प्रतियोगिता में कॉलोनी सहित आसपास के क्षेत्रों के बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और एक से बढ़कर एक प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया।

आयोजन समिति ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मंच देना और समावेशी भागीदारी को बढ़ावा देना था। सभी बच्चे विजेता हैं, सभी का भविष्य उज्ज्वल है – इसी संदेश के साथ सभी 25 से अधिक प्रतिभागी बच्चों स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार भी दिया गया, जिसमें महाप्रबंधक मनोज कुमार एवं महिला मंडल अध्यक्षा जीएम मैडम की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम में उप क्षेत्रीय प्रबंधक के.सी. सुरेन्द्रनाथ, खान प्रबंधक सुमरा लुंगा सहित अन्य अधिकारी, JCC सदस्य डी.एल. ग्वालवंशी, रामायण कुलदीप, आशीष पटेल एवं समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे। मंच संचालन बेनू प्रकाश गबेल के द्वारा किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here