अमन पथ न्यूज़ बालोद से उत्तम साहू : दिनांक 20 अक्टूबर को वार्ड नंबर 01 में युवाओं की सक्रिय सहभागिता से नवदुर्गा युवा समिति एवं युवा लक्ष्मी समिति का गठन किया गया।समिति का मुख्य उद्देश्य धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के साथ-साथ सामाजिक एकता, भाईचारे एवं जनसेवा की भावना को बढ़ावा देना है।समिति के नवनियुक्त पदाधिकारीयो में अध्यक्ष हसमुख साहू,उपाध्यक्ष शनि साहू, त्रिज प्रमोद साहू,कोषाध्यक्ष आशीष साहू, सचिव खोमन साहू,सह सचिव घना राम साहू शामिल है। समिति के गठन के अवसर पर उपस्थित सभी युवाओं ने सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा वार्ड के विकास, आपसी सहयोग और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने का संकल्प लिया।




