Home छत्तीसगढ़ दशहरे की रात खूनी वारदात से दहला सरगुजा, पत्नी की मौत के...

दशहरे की रात खूनी वारदात से दहला सरगुजा, पत्नी की मौत के बाद आरोपी पति की तलाश

0

सरगुजा :छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में दशहरे की देर रात एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत केपी में मानमती की हत्या का आरोप उनके पति आलोक गिरी पर लगा है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

शराब के नशे में मारपीट की आशंका

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मानमती की हत्या के पीछे पति-पत्नी के बीच विवाद की आशंका जताई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि शराब के नशे में मारपीट के दौरान वारदात हुई होगी। हालांकि, पुलिस ने अभी तक हत्या की वास्तविक वजह की पुष्टि नहीं की है।

आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस

घटना के बाद आलोक गिरी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। जांच के दौरान हत्या के कारणों का पता लगाने के साथ ही घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

दशहरे की रात हुई इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है। फिलहाल पुलिस जांच के बाद ही वारदात की परिस्थितियों और उसके पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here