संवाददाता अमनपथ राजूनाथ जोगी नगरी : शासकीय प्राथमिक शाला पाईकभाठा, विकासखंड नगरी जिला धमतरी) के प्रांगण में आज स्वर्गीय पुनारद राम जांगड़े जी पूर्व प्रधान पाठक, शासकीय माध्यमिक शाला मोंगराडीह, विकासखंड मैनपुर, जिला गरियाबंद) की पावन स्मृति में एक गरिमामयी शिक्षण सामग्री वितरण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उनके सुपुत्र डॉ. उमाशंकर जांगड़े द्वारा विद्यालयों एवं संकुल के शैक्षणिक तथा प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण हेतु स्वेच्छा से आधुनिक स्मार्ट उपकरण प्रदान किए गए। वितरित की गई सामग्री का विवरण शासकीय माध्यमिक शाला पोड़ागांव 1 नग प्रोजेक्टर संकुल केंद्र पोड़ागांव 1 नग प्रिंटर
शासकीय प्राथमिक शाला जंगलपारा छिपली: 1 नग प्रोजेक्टर शासकीय माध्यमिक शाला बटनहर्रा: 1 नग स्मार्ट टीवी
कार्यक्रम के गरिमामयी अतिथिगण
मुख्य अतिथि: श्री जसपाल सिंह खनूजा जिला अध्यक्ष, समन्वयक संघ, जिला धमतरी
विशेष अतिथि: श्री उमेश सोम प्रधान पाठक, शा.मा.शा. मल्हारी)
विशेष अतिथि श्री जीरु संजय रेड्डी ( समन्वयक ,संकुल केंद्र घठुला
विशेष अतिथि: श्री प्रमोद साहू समन्वयक, संकुल केंद्र सेमरा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अतिथियों ने डॉ. उमाशंकर जांगड़े द्वारा अपने पिता की स्मृति में किए गए इस सामाजिक एवं शैक्षणिक योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि डिजिटल उपकरणों (स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर एवं प्रिंटर) के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण आधुनिक शिक्षा मिलेगी तथा संकुल के प्रशासनिक कार्यों में गति आएगी।




