Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, जानें क्या हैं...

छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल को तहसीलदारों का समर्थन, जानें क्या हैं मांगें

0

बलौदाबाजार :  राजस्व पटवारी संघ के द्वारा विगत 13 अक्टूबर से पीवी एप के विरोध के साथ ही वेतन विसंगति और पदोन्नति से संबंधित मांगों को लेकर की जा रही प्रांतव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल को आज राज्य कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के तहसीलदारों ने समर्थन दिया। बलौदाबाजार के दशहरा मैदान में कनिष्ठ प्रशासनिक संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे ने अपने साथियों के साथ धरनास्थल पहुंचकर समर्थन दिया और कहा कि आपकी मांगें जायज हैं और शासन को तत्काल आपकी मांगों को पूरा करना चाहिए।

कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ के प्रांताध्यक्ष पेखन टोण्डे ने कहा कि आपकी मांगों को पूरा करना बहुत बड़ा मुद्दा नहीं है। शासन इन्हें तत्काल पूरा कर सकता है। और शासन यदि हमसे इसमें राय मांगता है तो हम तत्काल इस पर समर्थन देंगे। उन्होंने कहा कि गिरदावरी करना राजस्व विभाग का काम है और उसे हम पूरी ईमानदारी से करते हैं। आपकी जो वेतन विसंगति है, उसे तत्काल दूर किया जा सकता है। आपकी पदोन्नति की जा सकती है।

पीवी एप में बहुत कुछ सुधार हुआ है और मैं कहना चाहता हूं कि हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी काफी संवेदनशील हैं। विश्वास है कि वे तत्काल संज्ञान लेकर आपकी मांगों को पूरा करेंगे। पटवारियों का आंदोलन उनका आंदोलन नहीं, वरन किसानों का आंदोलन है।

पटवारी संघ के संरक्षक कृष्ण कुमार मिरी ने कहा कि पीवी एप में काफी हद तक सुधार हुआ है, पर इसके अतिरिक्त हमारी वर्षों से लंबित मांगें हैं, जिनमें वेतन विसंगति और पदोन्नति शामिल हैं। जब तक ये पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। आज हमारे कनिष्ठ प्रशासनिक संघ ने हमारी मांगों का समर्थन दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here