Home छत्तीसगढ़ एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह...

एनएमडीसी किरंदुल परियोजना में ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह किरंदुल

0

एस एच अज़हर अमन पथ दंतेवाडा किरंदुल  : एनएमडीसी लिमिटेड, बीआईओएम किरंदुल कॉम्प्लेक्स द्वारा दिनांक 26 अक्टूबर से 01 नवंबर 2026 तक ‘सत्यनिष्ठा से समृद्धि’ विषय के अंतर्गत सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है।

दिनांक 26/10/2026 को प्रशासनिक भवन प्रांगण में अधिशासी निदेशक रवीन्द्र नारायण द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाकर सप्ताह का शुभारंभ किया गया। अन्य कार्यस्थलों पर संबंधित विभागाध्यक्षों द्वारा भी शपथ दिलाई गई।

इस दौरान एनएमडीसी/के.औ.सु.बल के अधिकारियों-कर्मचारियों, गृहिणियों तथा स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं के लिए चित्रकला, निबंध, नारा लेखन एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।

सतर्कता विभाग ने सभी से अधिक से अधिक भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here