सक्ती :छत्तीसगढ़ सरकार की कैबिनेट बैठक में राज्य के सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के हित में एक बेहद संवेदनशील और ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में ‘कर्मचारी कैशलेस चिकित्सा योजना’ के नियमों को और अधिक समावेशी बनाते हुए, कर्मचारि उनके परिवार और पेंशनर को इस योजना के तहत चिकित्सा सेवा के दायरे में शामिल करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई है। सरकार के इस बड़े कदम के बाद छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ ने मुख्यमंत्री एवं पूरी कैबिनेट का सहृदय आभार व्यक्त किया है।5 लाख से अधिक परिवारों और 20 लाख से ज्यादा लोगों को मिलेगा सीधा फायदा
इस फैसले का दायरा और प्रभाव बेहद व्यापक है। राज्य में इस निर्णय से होने वाले लाभ के प्रमुख आंकड़े इस प्रकार हैं:
कर्मचारियों को राहत: छत्तीसगढ़ के लगभग 5 लाख से अधिक नियमित सरकारी कर्मचारियों, अधिकारियों और पेंशनरों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है।
परिजनों को सुरक्षा: कर्मचारियों के आश्रित परिवारों को जोड़ लिया जाए, तो राज्य के 20 लाख से भी अधिक लोग इस स्वास्थ्य सुरक्षा कवच के दायरे में आएंगे।
संघ की एक सूत्रीय मांग हुई पूरी, हर तरफ खुशी की संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकार ने कर्मचारियों की इस बेहद संवेदनशील और व्यावहारिक मांग को स्वीकार कर यह साबित कर दिया है कि वह कर्मचारी कल्याण के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस फैसले के बाद प्रदेश भर के चिकित्सा कर्मियों और अन्य विभागों के कर्मचारियों में भारी उत्साह है।
संघ ने विश्वास जताया है कि इस योजना के धरातल पर पूरी तरह लागू होने से कर्मचारियों को इलाज के लिए अपनी जेब से मोटी रकम खर्च नहीं करनी पड़ेगी और आपातकालीन स्थितियों में उनके परिवारों, विशेषकर उनकी बेटियों को समय पर बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल सकेगा।
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ लगातार 3 वर्ष से इस योजना को लागू करवाने मे पेंशन पुरुष राकेश सिंह संरक्षक का दूसरा सपना पूरा एवं प्रदेश अध्यक्ष ऊषा चंद्राकर, पियूष गुप्ता, लिखेस वर्मा,मिर्जा क़ासिम, विनोद सिंह, रमेश नेगी, विजय कोचंद्र, आजु सिन्हा, डिलेश्वर साव, मंजू सोरी, संस्थापक और समस्त प्रांतीय पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, ब्लॉक पदाधिकारी, और कर्मचारी के नेतृत्व में मांग को मांगता रहा,,जिसमें सभी संस्थापक सदस्यों की अहम भूमिका थी ,, साथ ही संघ ने प्रत्येक संभाग के पदाधिकारी जिले के संयोजकों, ब्लॉक स्तर के हमारे सभी पदाधिकारी ने इसे धरातल पटल पर सभी कर्मचारियों तक पहुंचाने का काम हमारे प्रदेश पदाधिकारियों एवं जिला संयोजकों ने किया साथ ही जिस मांग की बजट मे घोषणा हुई और अब मंत्रिमंडल की बैठक मे अनुमोदन हुआ ।
छत्तीसगढ़ कैशलेस चिकित्सा सेवा कर्मचारी कल्याण संघ के सक्ती जिला अध्यक्ष अजय सिंह सिदार एवं बिलासपुर संभाग सचिव डॉ चंद्र प्रकाश तिवारी ने कैशलेस चिकित्सा को कैबिनेट में मंजूरी मिलने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री सहित समूचे मंत्रिमंडल का आभार व्यक्त किया है। उक्त जानकारी संघ के संभागीय सचिव डॉ चंद्र प्रकाश तिवारी ने दिया।




