Home छत्तीसगढ़ कवर्धा में ज्वेलर्स से 30 लाख की लूट:बाजार से लौटते वक्त वारदात

कवर्धा में ज्वेलर्स से 30 लाख की लूट:बाजार से लौटते वक्त वारदात

0

 

कवर्धा : दिनांक 27.10.2026 को थाना तरेगांव जंगल क्षेत्रांतर्गत ग्राम दलदली के साप्ताहिक बाजार से सोना-चांदी की खरीदी-बिक्री कर अपने मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे व्यवसायी वेदप्रकाश सोनी एवं उनके साथी के साथ ग्राम दुर्जनपुर के पास लूट की घटना की सूचना प्राप्त हुई है।

प्रार्थी वेदप्रकाश सोनी, निवासी वार्ड क्रमांक 08, पाण्डातराई के अनुसार, वे अपने साथी नरेन्द्र पाटस्कर के साथ मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम दुर्जनपुर के पास अज्ञात मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट की गई तथा उनके पास रखेबैग में मौजूद पुराना व नया सोना-चांदी के आभूषण एवं नगदी रकम लूटकर ले जाने की घटना बताई गई है।

प्रार्थी के अनुसार, बैग में लगभग 15 किलोग्राम से अधिक चांदी के आभूषण, 10-15 ग्राम के सोने के आभूषण, 1,50,000 रुपये नगद रखे हुए थे बताया गया है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव द्वारा तत्काल घटना की सूचना प्राप्त होते ही कल शाम से ही पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में साइबर थाना एवं अन्य 3 थानों की विशेष टीम गठित कर आरोपियों के पता तलाश हेतु रवाना कर दिया गया है।

थाना तरेगांव जंगल पुलिस की टीम घटना से संबंधित तथ्यों एवं परिस्थितियों की जांच कर रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मामले में पुलिस की कार्यवाही जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here