राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन की महत्वपूर्ण बैठक गरियाबंद के विश्राम गृह में आयोजित की गई। उक्त बैठक में प्रांतीय पर्यवेक्षक चंद्रशेखर तिवारी प्रांतीय महासचिव अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन, पंकज पांडे,संतोष वर्मा, गजेन्द्र साहू,खुमान ठाकुर सहित जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस बैठक में संगठन की मजबूती और आगामी आंदोलनों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए एम.आर. खान को फेडरेशन का नया जिला संयोजक नियुक्त किया गया। बैठक के दौरान प्रांतीय महासचिव चंद्रशेखर तिवारी ने आगामी 12 दिसंबर को देश की राजधानी दिल्ली में आयोजित होने वाले विशाल राष्ट्रीय अधिवेशन एवं रैली को लेकर विशेष चर्चा की और अधिकाधिक संख्या में उक्त रैली में भाग लेने आह्वान किया। नवननियुक्त जिला संयोजक एम.आर. खान अपनी नियुक्ति के लिए फेडरेशन के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों का आभार जताया। फेडरेशन के वक्ताओं ने कहा कि केंद्र और राज्य स्तर पर कर्मचारियों की लंबित मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर एकजुटता दिखाना बेहद जरूरी है। दिल्ली रैली के माध्यम से सरकार तक कर्मचारियों की आवाज मजबूती से पहुंचाई जाएगी।
बैठक में कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए सभी पदाधिकारियों ने विस्तार से अपनी बात रखी। विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने एम.आर. खान को जिला संयोजक बनाए जाने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें पूर्ण समर्थन देने का आश्वासन दिया। बैठक में पटवारी संघ द्वारा किए जा रहे अनिश्चितकालीन हड़ताल पर पटवारी संघ अध्यक्ष गुलशन यदु द्वारा फेडरेशन से समर्थन की मांग की गई जिस पर अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन ने स्वस्फूर्त समर्थन कर 03 नवंबर की रैली में एकदिवसीय अवकाश लेकर आंदोलन में शामिल होने का आश्वासन दिया।
बैठक में प्रमुख रूप से अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के जिला महासचिव बसंत त्रिवेदी, मनोज खरे,लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बसंत मिश्रा, स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष देवकुमार पढ़ौती, उमाशंकर साहू,खिलेंद्र साहू, एनएचएम कर्मचारी संघ के अमृत भोंसले , शिवशंकर पटेल,बलदाऊ कौशले, तुलेश कोमर्रा, मुकेश साहू, डोरेश मेहरा, राधिका बंजारे,अजय चेलक, पुरंदर वर्मा , नकुल वर्मा सहित जिले के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे।




