रायपुर : दीपावली से पहले केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त जारी की है। इसके तहत राज्य को 3,602 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है। केंद्र के इस फैसले पर प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार जताया है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में कहा कि केंद्र से मिली इस राशि से प्रदेश में विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य के विकास और जनहित से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में यह राशि उपयोगी साबित होगी।
PM मोदी और निर्मला सीतारमण का जताया आभार
ओपी चौधरी ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को प्रदेशवासियों की ओर से धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ को मिली इस राशि से विकास की योजनाओं को गति देने में मदद मिलेगी।
केंद्र सरकार की ओर से जारी टैक्स डिवोल्यूशन की अग्रिम किस्त से राज्य को वित्तीय संसाधन उपलब्ध होंगे। इससे प्रदेश में विकास और जनकल्याण से जुड़े कार्यों को आगे बढ़ाने में सहायता मिलने की उम्मीद है।




