Home छत्तीसगढ़ पटवारियों की हड़ताल पर बढ़ी सख्ती, जिला अध्यक्ष समेत दो निलंबित; 141...

पटवारियों की हड़ताल पर बढ़ी सख्ती, जिला अध्यक्ष समेत दो निलंबित; 141 को नोटिस

0

जांजगीर-चांपा : छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल जारी है। इस बीच जांजगीर-चांपा जिले में जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। जिले के 141 पटवारियों को ब्रेक इन सर्विस का नोटिस जारी किया गया है। वहीं, एसडीएम जांजगीर और एसडीएम शिवरीनारायण ने दो पटवारियों को निलंबित कर दिया है।

निलंबन के लिस्ट मेे ये शामिल

निलंबित होने वालों में शिवरीनारायण के पटवारी धर्मेन्द्र यादव और जांजगीर के पटवारी ज्योतिष कुमार सर्वे शामिल हैं। धर्मेन्द्र यादव राजस्व पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष भी हैं। उनके खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही और अनाधिकृत अनुपस्थिति के आधार पर कार्रवाई की गई है। वहीं, पटवारी ज्योतिष कुमार सर्वे के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। इसके बाद प्रशासन की ओर से उन्हें निलंबित किया गया है।

156 पटवारियों ने लिया था आंदोलन में हिस्सा

जानकारी के मुताबिक, जिले के कुल 156 पटवारियों ने आंदोलन में हिस्सा लिया था। जिला प्रशासन ने दावा किया है कि इनमें से 15 पटवारी आंदोलन से वापस लौट आए हैं। वापस आने वालों में 13 परिवीक्षाधीन पटवारी और दो ऐसे पटवारी शामिल हैं, जो हड़ताल में शामिल नहीं हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here