राधेश्याम सोनवानी, गरियाबंद :- शासकीय नवीन महाविद्यालय मैनपुर, में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की लोकतंत्र में भूमिका, नागरिक अधिकार एवं कर्तव्य, मतदान का महत्व, निर्वाचन प्रक्रिया में युवाओं की सहभागिता तथा लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवम मुख्य वक्ता के रूप योगेश शर्मा जिला प्रशिक्षण प्रमुखभाजपा श्रीमती नंदनी नेताम जी प्रदेश मंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, नंद किशोर चौबे युवा मोर्चाजिला महामंत्री, डाकेश्वर नेगी भाजपा जिला उपाध्यक्ष, अनुसूचित जनजाति मोर्चा विसेसर सिक्का उपस्थित रहे।इस अवसर पर योगेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में वर्तमान में भारतीय राजनीतिक परिवेष में युवाओं को देश की एकता एवं अखंडता बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की बात कही। उन्होंने युवाओं को राष्ट्रहित के प्रति समर्पित रहने, आपसी भाईचारे एवं एकजुटता बनाए रखने तथा देश की निरंतर प्रगति और विकास में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया।वहीं, नंद किशोर चौबे जी ने अपने उद्बोधन में युवाओं को सोशल मीडिया के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी जानकारी को सोशल मीडिया पर साझा अथवा फॉरवर्ड करने से पहले उसकी सत्यता की जाँच अवश्य करनी चाहिए। बिना पुष्टि किए भ्रामक, झूठी अथवा अपुष्ट जानकारी को फॉरवर्ड करने से बचना चाहिए।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता रही। सहभागी विद्यार्थियों में रेखा यादव B.A. पंचम सेमेस्टर, तिलेंद्री नेताम B.A. तृतीय सेमेस्टररत्ना यादव B.Sc. पंचम सेमेस्टर एवं ज्ञान सिंह B.A. पंचम सेमेस्टरशामिल रहे।कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य, प्राध्यापकगण एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने, अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक रहने तथा देश की एकता, अखंडता एवं विकास में योगदान देने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का संचालन बादल कुजूर ने किया।




