
कोरिया, 05 दिसंबर 2024 : छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना ने पटना तहसील के ग्राम कौरांदामुड़ा की निवासी श्रीमती शैल कुमारी कुशवाहा के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। योजना से मिलने वाली राशि ने उनके घरेलू कार्यों में आर्थिक सहारा दिया है।श्रीमती शैल कुमारी ने बताया, ’’जब पहली बार एक हजार रुपये का मैसेज मोबाइल पर आया, तो मैंने इसे पड़ोसी को दिखाया। पड़ोसी ने इसे ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला समझा। मैंने उस समय ध्यान नहीं दिया, लेकिन जब अगले महीने फिर मैसेज आया, तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि यह राशि महतारी वंदन योजना के तहत मेरे खाते में आई है। तब मुझे इस योजना का महत्व समझ आया।’’अब तक मिली राशि का उपयोग शैल कुमारी घरेलू ज़रूरतों को पूरा करने और आवश्यक सामान खरीदने में कर रही हैं।
उन्होंने जिला प्रशासन और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा, ’’यह योजना हम जैसी महिलाओं को सशक्त बना रही है। सरकार का यह कदम हमारे जीवन में बड़ा बदलाव ला रहा है।’’ गरीब और जरूरतमंद माताओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। छत्तीसगढ़ सरकार की यह पहल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके परिवारों को स्थायित्व प्रदान करने में मददगार साबित हो रही है। जिला प्रशासन ने योजना का लाभ अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक पहुँचाने के लिए जागरूकता फैलाने की अपील की है।



