Home छत्तीसगढ़ SP ने मोहन नगर TI को किया लाइन अटैच

SP ने मोहन नगर TI को किया लाइन अटैच

0

भिलाई :  दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला ने मोहन नगर थाने की टीआई नवी मोनिका पाण्डेय को लाइन अटैच कर दिया है। आदेश में तबादले का कारण प्रशासनिक बताया जा रहा है, लेकिन सूत्रों से पता चला है कि, मोहन नगर थाना क्षेत्र से एक शिकायतकर्ता गांजा लेकर आईजी ऑफिस पहुंचा था। इसके बाद यह कार्रवाई की गई है।

एसपी ने 3 दिसंबर की शाम मोहन नगर थाना प्रभारी को लाइन अटैच करने का सिंगल आदेश निकाला था। मोनिका पाण्डेय काफी वरिष्ठ थाना प्रभारी हैं। लंबे समय तक दुर्ग जिले में काम कर चुकी है। अचानक आए इस आदेश से पुलिस महकमे में चर्चा का विषय बना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here